कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हेल्थ जूस एंड शेक की दुकान का हुआ उद्घाटन

कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हेल्थ जूस एंड शेक की दुकान का हुआ उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शुक्रवार को कस्बे में हेल्थ जूस एंड शेक सेंटर की दुकान का उद्घाटन किया गया। जिससे स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब ताजा फलों के जूस और शेक के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और पैसे की बचत होगी। जानकारी के अनुसार हेल्थ जूस एंड शेक सेंटर के मालिक (ओनर) मोहम्मद आसिफ ने बताया कि आज 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की पुलिस चौकी के सामने (रस्तोगी भवन) सोनू रस्तोगी ज्वैलर्स की दुकान के पास हेल्थ जूस और शेक सेंटर दुकान का उद्घाटन कस्बे के प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों और सभासदों क द्वारा किया गया। जूस सेंटर के संचालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि हमारी हेल्थ जूस और शेक सेंटर की दुकान पर आम, मुसम्मी, अनार, अन्नानास एवं हर प्रकार के मौसमी फलों का जूस और शेक किफायती दामों पर दिया जा रहा है, जो लोगों की पसंद बनता जा रहा है। और उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है कि ग्राहकों को शुद्धता और बेहतरीन स्वाद और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा देना है। सेंट्रल संचालक ने बताया कि हमारे यहां फलों के जूस के अलावा खासतौर पर ड्राई फूड शेक भी तैयार किए जाते हैं। और हमारे यहां खास बात यह है कि परिवार एवं दोस्तों के साथ बैठकर आराम से जूस और शेक का आनंद ले सकते हैं। उद्घाटन के दौरान सभासद शराफत हुसैन, सभासद मोहम्मद तसलीम उर्फ टिंकू भाई, सभासद जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद रहमान, अतीक उर रहमान, धनपाल शर्मा, मोहम्मद परवेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, सर्राफा व्यापारी सोनू रस्तोगी, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी सचिन चौहान, सभासद अबोध सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ठेकेदार गौरव मिश्रा, दिनेश कुमार भारद्वाज, मेराज मियां, ऐते श्याम हुसैन उर्फ लल्ला भाई, बब्बू भाई, आलम भाई समेत कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ कस्बे के आदि व्यापारी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर किया गया जोरदार प्रदर्शन

Sat Apr 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में बरेली कलेक्ट्रेट गेट […]

You May Like

advertisement