हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का बच्चों के लिए स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का बच्चों के लिए स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया)

कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने कुरुक्षेत्र जिला के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनारथल कालोनी में 70 से अधिक बच्चों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जहां सम्मानित किया गया, वहीं जीवन में स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की इंचार्ज गीता देवी ने की। संस्था के खण्ड कोऑर्डिनेटर दिलबाग सिंह ने बताया कि संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के मार्गदर्शन में समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से स्कूल के बच्चों को रियल जूस, शैम्पू, डाबर टूथपेस्ट इत्यादि उपहार स्वरूप भेंट किए। जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अमित कालडा ने भी सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे विस्तार से बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रही है। उन्होंने स्कूल परिवार की तरफ से संस्था का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुखदेव व बच्चो के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
स्कूल के बच्चों को जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट इत्यादि भेंट करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रीतम सिंह ने भरी हुँकार,21 नवंबर को सचिवालय कूच,

Fri Nov 11 , 2022
देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक घपला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस 21 नवंबर को सचिवालय कूच करेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को कूच का ऐलान किया। विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रीतम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पेपर […]

You May Like

Breaking News

advertisement