जिला प्रशासन द्वारा हेलमेट बैंक की शुरूआत

जिनके पास हेलमेट नहीं उन्हें सफर के लिए मिलेगी सुविधा

कोंडागांव, 30 अक्टूबर 2025/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के साझा प्रयासों से कोंडागांव जिले में जिला प्रशासन द्वारा ‘जिंदगी का सफर सुरक्षित रखें, हेलमेट जरूर पहने’ की थीम पर श्हेलमेट बैंकश् पहल की शुरूआत की गई है।  इस पहल के तहत आज ग्राम पंचायत मसौरा में हेलमेट बैंक का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। कलेक्टर ने शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना अपनी दिनचर्या की आदतों में शामिल करें। उन्होंने कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब दोपहिया वाहन से बाहर निकले, तो परिजन उन्हें हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दें और बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है, इसलिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
इस पहल के तहत प्रथम चरण में नेशनल हाईवे 30 में स्थित ऐसे पांच ग्राम पंचायत चयन किया गया है, जहाँ विगत कुछ सालों में सब से अधिक सड़क दुर्घटना हुआ है। इस अभियान के तहत उक्त चयनित ग्राम पंचायत में ही हेलमेट रखा जायेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है तो ग्राम पंचायत से हेलमेट लेकर वो यात्रा कर सकेंगे। उसके बाद उसे वापस ग्राम पंचायत में जमा करेगा ताकी बाकी लोग भी इसका प्रयोग कर सकें। ये एक प्रयास है ताकि ग्रामीणजनों में जागरूकता आए एवं हेलमेट के उपयोग लिए प्रेरित हों। हेलमेट बैंक की स्थापना नेशनल हाईवे 30 में स्थित सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना हैं। प्रथम चरण में जनपद पंचायत केशकाल, ग्राम पंचायत पंचायत मस्सुकोकोड़ा, जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मांझी आठगांव, लंजोड़ा, जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव में शुभारंभ किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण बड़ी भूमिका रही।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री अनिल कोर्राम, सरपंच श्रीमती सुकली बाई मरकाम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश दांडे, डीएसपी श्री सतीश भार्गव, श्री रामकुमार नेताम, श्रीमती जयंती मरकाम सहित अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रत्येक मनुष्य को श्रवण करनी चाहिए श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा : स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज

Thu Oct 30 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी – दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : राम नगर कॉलोनी स्थित आचार्य कुटी आश्रम (श्रीकृष्ण मंदिरम दिव्यादेश) में प्रमुख समाजसेवी स्व. रोशन सिंह राजपूत की पुण्य स्मृति में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement