मानसून की विदाई पर एच.ई.एस. का पौधारोपण का निरंतर अभियान

मानसून की विदाई पर एच.ई.एस. का पौधारोपण का निरंतर अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

धर्मनगरी के कैथल यमुनानगर रोड़ पर लगाए जाएंगे सैंकड़ों पौधे।

कुरुक्षेत्र, 16 सितम्बर : हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरा भरा करने का अभियान निरंतर जारी है। ऐसे में जब मानसून की विदाई की तैयारी चल रही है तो एच.ई.एस. का कुरुक्षेत्र के कैथल यमुनानगर रोड़ पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निकट पौधारोपण का अभियान चलेगा।
एच.ई.एस. के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रोफेसर एस.एल. सैनी ने बताया कि पौधरोपण के लिए गड्ढे करने के साथ पौधों एवं संसाधनों की व्यवस्था का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने बताया यह पौधारोपण अभियान पितृ श्राद्ध पक्ष एवं नवरात्रों में भी चलेगा। पौधारोपण के लिए पीपल, पिलखन व बरगद के पौधों की व्यवस्था की गई है।
पौधरोपण अभियान की तैयारी करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का धर्मनगरी में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Sat Sep 16 , 2023
वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का धर्मनगरी में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत। कुरुक्षेत्र, 16 सितम्बर : पंचकूला से शुरू हुई वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का वैश्य समाज के लोगों […]

You May Like

Breaking News

advertisement