
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं कैट के जिला अध्यक्ष बरेली सुनील खत्री ने बताया की बार एसोसिएशन के अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष श्री जय नारायण सिंह जी का आज बरेली में हाईवे पर व्यापार मंडल की तरफ से श्री राधे जी का अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया गया देर रात तक बरेली रुके उसके बाद यहां से वापस रोड मार्ग द्वारा रवाना हो गए बार अध्यक्ष पूर्व श्री सूर्य नारायण सिंह जी ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बैच की मांग का पहले से ही समर्थन किया है एवं अधिकता द्वारा जो भी सहयोग मांगा जाएगा अधिवक्ता संघ अयोध्या भी उसके साथ हमेशा सहयोग करेगा ।
श्री सुनील खत्री ने बताया अधिवक्ताओं द्वारा जानकारी के अनुसार पश्चिमी यूपी से 10 लाख से अधिक मामले पेंडिंग हैं और दूर होने के कारण वादकारियों को परेशानी होती है।
इस मुद्दे पर बार एसोसिएशन की तरफ से लगातार ज्ञापन सौंपे गए हैं एवं उनके द्वारा कई आंदोलन भी किया जा चुके हैं और लगातार धरना-प्रदर्शन भी हुआ है। श्री सुनील खत्री ने कहा कि व्यापार मंडल भी पूर्ण तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच बनने का पूर्ण समर्थन करता है एवं इस आंदोलन में पूर्ण तरह साथ है। तथा इस मौके पर सूर्यनारायण सिंह पूर्व अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं कैट के जिला अध्यक्ष श्री सुनील खत्री श्री आलोक खरे पूर्व मंत्री
जयप्रकाश सिंह जी श्री राजेश कुमार पांडे श्री प्रेममोहन मालवीय जिला संरक्षक युवा सुमित सक्सेना धीरज सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे हैं ।


