2 अक्तूबर से जन सुराज अभियान की पदयात्रा होगी ऐतिहासिक : राहुल

भगवानपुर प्रखंड समिति का हुआ सर्व सम्मति से गठन

हाजीपुर(वैशाली)जन सुराज अभियान के तहत वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में एक महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक तरीके से भगवानपुर प्रखंड समिति के सभी सदस्यों का चयन हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सभी नामों का चयन किया।इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं बिहार युवा विकास परिषद के अध्यक्ष किसलय किशोर द्वारा किया गया एवं उन्होंने ही प्रखंड समिति के समन्वयक के नाम का प्रस्ताव रखा।आम सभा में ध्वनिमत से वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी लाल देव सिंह को प्रखंड समिति का समन्वयक चुना गया।इस कार्यक्रम में जन सुराज अभियान समिति के संस्थापक सदस्य जिरादेई सिवान से आए राहुल कीर्ति सिंह जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे एवं जन सुराज जन्दाहा प्रखंड से लोकप्रिय शिक्षक अमर कुमार,जन सुराज राजा पाकर प्रखंड से अरशद हुसैन (मुखिया),पीके फ़ैन क्लब के संयोजक हर्ष राज,राजा पाकर से प्रसिद्ध कलाकार दीवाना सिंह एवं जाने-माने पत्रकार सुबोध पटेल विशिष्ट अतिथियों के तौर पर मौजूद रहे।सभा में मौजूद वक्ताओं ने जन सुराज अभियान समिति के नव निर्वाचित समन्वयक एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान संभव नहीं है।साथ ही गांधी आश्रम भिहतिरवा (पश्चिम चंपारण) में 2 अक्तूबर से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा में शामिल होने को लेकर संकल्प लिया गया एवं यात्रा के माध्यम से इस अभियान के प्रचार को लेकर चर्चा की गयी।साथ ही यह प्रस्ताव रखा गया कि समिति के सदस्य सर्वसम्मति से विकास के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग और तत्पर रहेंगे।जन सुराज अभियान की भगवानपुर प्रखंड समिति में कुल 41 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।समिति में लाल देव सिंह, किश्लए किशोर,बच्चा सिंह,विजय राम (पूर्व मुखिया),अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह,विक्की सिंह (मुखिया),अनिल सिंह,राजू कुमार, हेमंत कुमार,गौरव पांडेय,उदय कुमार, दीवाना सिंह,सुबोध पटेल सहित प्रखंड के अन्य गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर कस्बे में श्री रामलीला का हुआ शुभारंभ गोला बाजार में मुकुट पूजा के उपलक्ष में यज्ञ का हुआ आयोजन

Tue Sep 27 , 2022
मेहनगर कस्बे में श्री रामलीला का हुआ शुभारंभ गोला बाजार में मुकुट पूजा के उपलक्ष में यज्ञ का हुआ आयोजन डेस्क वैशवारा न्यूज़ मेहनगर तहसील रिपोर्टर जय शर्मा। आज दिनांक 26/9/2022 दिन सोमवार को सायं काल 7:00 बजे से श्री रामलीला कमेटी गोला बाजार में रामलीला का हुआ शुभारंभ जिसमें […]

You May Like

advertisement