सरवोदय नगर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंटs में हितेश-11 की धमाकेदार जीत, वकार हैदर “मैन ऑफ द सीरीज़

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
सरवोदय नगर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंटs में हितेश-11 की धमाकेदार जीत, वकार हैदर “मैन ऑफ द सीरीज़”

रायबरेली। सरवोदय नगर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल और उत्साह का जबरदस्त समागम देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हितेश-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमल-11 को 55 रनों से शिकस्त दी। हितेश-11 ने 15 ओवरों में 151 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में कमल-11 की टीम मात्र 96 रन पर ऑल आउट हो गई।

वकार हैदर को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द सीरीज़” से नवाजा गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में को-सिटी रायबरेली के श्री अमित सिंह उपस्थित रहे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के अंत में विक्रम सिंह द्वारा विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता टीम को ₹21,000 नगद पुरस्कार सहित विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करते हुए मुखिया श्री विपिन सिंह की अगुवाई में शत्रुघ्न सिंह, विजय सिंह, गौरव सिंह, सचिन सिंह सहित समस्त आयोजकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि समाज में खेल भावना और एकजुटता को भी मजबूती देता है।


VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज में नगर पंचायत के सो पीस बना शौचालय

Sat May 3 , 2025
बिलरियागंज/आजमगढ़ बिलरियागंज नगरपालिका बिलरियागंज में नगर पंचायत के समय बना शौचालय अभी तक लोगों को इस्तेमाल में नहीं बताया जाता है कि पुर्व चेयरमैन विरेन्द्र विश्वकर्मा के कार्य काल में बना सार्वजनिक शौचालय कभी जनता के लिए खोला नहीं गया जबकि दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत से नगरपालिका बनाईं गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement