सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की एनाया के लिए विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की एनाया के लिए विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 30 मई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की 9 वर्षीय एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धी से एनाया ने जहां स्कूल का नाम रोशन किया वही देश में अपने अभिवावकों का भी मान बढाया।
एनाया ने बताया कि नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए उसने छोटी सी उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप फतेह कर तिरंगा फहराते हुए युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। पिता महेश सौदा ने कहा की एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है। जिसके लिए उन्हें गर्व है।
सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मरवाहा ने कहा कि उनके लिए स्कूल के सारे स्टाफ के लिए यह बड़ा ही हर्ष का विषय है की उनकी स्कूल की छात्रा ने पुरे देश में उनका सिर आज गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में छात्रा के सम्मान में एक कार्यकर्म भी आयोजित किया जाएगा। माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली 9 वर्षीय एनाया सौदा ने कहा कि उसकी बुआ ममता सौदा से प्रेरणा लेकर उसने भी चोटी फतेह कर ली। इस उपलब्धि के लिए स्कूल की तरफ से छात्रा एनाया को 10 हजार सम्मान राशि भी दी गई है।
इसके अलावा जिम्नास्टिक खेल में प्रदेश स्तर पर अंडर-11 में ब्राउंज मैडल भी हासिल किया था।
सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मरवाहा बच्चे को सम्मानित करते।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृन्दावन में ब्रज प्रेस क्लब और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस वृंदावन इकाई द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया पत्रकारिता दिवस

Sat May 31 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 पत्रकार सदैव स्पष्टवादी, निष्पक्ष व निडर होना चाहिए : सुरेश चव्हाण। वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में ब्रज प्रेस क्लब और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस वृंदावन इकाई के […]

You May Like

advertisement