Uncategorized

स्वच्छता शिक्षा प्रशिक्षण व स्वछता सामाग्री का किया गया वितरण

स्वच्छता शिक्षा प्रशिक्षण व स्वछता सामाग्री का किया गया वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विकास भवन सभागार में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के अंतर्गत 70 विद्यालयों के अध्यापकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिक्षा आधारित प्रशिक्षण व स्वछता सामाग्री प्रदान की गई |
प्लान इंडिया के जिला प्रमुख रंजीत सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 400 विद्यालयों में डेटॉल स्कूल स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, घर में स्वच्छता, स्कूल में स्वच्छता, आस-पड़ोस की स्वच्छता एवं बीमारी के दौरान स्वच्छता की जानकारी देकर बच्चों को परिवर्तन दूत के रूप में तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप बच्चों में बीमारियों की कमी तथा विद्यालयों में उनकी उपस्थिति में वृद्धि होगी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव परियोजना निदेशक व श्री दिनेश कुमार यादव जिला विकास अधिकारी के द्वारा समस्त शिक्षकों को विद्यालय में बच्चों को स्वस्थ्य एवं स्वछता के प्रति जागरूक करने की बात की और बताया की बच्चे इस देश का भविष्य बदल सकते है और इसमें सबसे बड़ी भूमिका शिक्षक की ही है |
अंत में अतिथिगणों के द्वारा सभी 70 विद्यालयों के शिक्षकों को स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया | प्लान इंडिया व रेकिट की ओर से रंजीत सिंह के द्वारा दोनों ही अतिथियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel