रोमांचक मुकाबले में आईके कलेक्शन बाहर, ठेकेदार इलेवन हरियाणा सेमीफाइनल में

[ स्टार रणजी व बोर्ड ट्रॉफी खिलाडी यश गर्ग, सत्यम सांगू,दिव्यांश राजपूत, निशांत, अमन, अभिषेक, शिवांश आदि ने बिखेरी सुर्खियां ]

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल बरेली प्रीमियर T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का आज आख़िरी लीग मैच दोनों स्टार खिलाडियों से सुस्सजित आईके कलेक्शन व ठेकेदार इलेवन हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमे ठेकेदार इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से जीत दर्ज़ कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया l आईके कलेक्शन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया l पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ठेकेदार की टीम ने 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाये जिसमे विशाल अंटिल ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली, आईके की ओर से धीरेन्द्र व शुभ ने 3-3 विकेट लिए l लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी व ठेकेदार इलेवन ने मुकाबला 14 रनों से जीत लिया l आईके की ओर से दिव्यांश राजपूत ने सर्वाधिक 32 रन बनाये, ठेकेदार इलेवन की ओर से चंद्रपाल सैनी ने 3 विकेट लिए l
पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायज़ादा ने बताया कि कल दोनों रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे जिसमे पहला सेमीफाइनल 9 बजे से एसआरएमएस व ठेकेदार इलेवन हरियाणा के मध्य वही दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12:30 बजे से आइके नेक्स्ट जेन व जीएसटी 11 के मध्य खेला जायेगा l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बी.एल एग्रो इंडस्ट्री एवं खण्डेलवाल कॉलेज, बरेली के मध्य साइन हुआ एम.ओ.यू.

Fri Jan 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के उपरांत अधिकतर युवा आजकल नौकरी की तलाश करते है जबकि सरकार आगामी भविष्य के लिए छात्रों को उद्योग एवं व्यवसाय के लिए अग्रसर करना चाहती है, जिस सपने को साकार करने के लिए खण्डेलवाल कॉलेज बरेली ने […]

You May Like

advertisement