आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा, 03 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 व 4 के तहत् चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले के तहसील नवागढ़ ग्राम पिपरा के श्री अंकुशदास मानिकपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माता कमला महंत, तहसील अकलतरा के ग्राम किरारी के श्री अनिल कुमार का आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनकी माता मंगली बाई, ग्राम पौना के श्री कृष्णा पटेल का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता शांतिलाल पटेल, ग्राम परसाही नाला के श्री मानसाय गंधर्व की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि आरती बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 व 4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा 5 लाख रूपए का पुरस्कार

Sat Dec 3 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 03 दिसम्बर 2022/ छत्तीसढ़ की पहचान श्री राम और रामायण मंडलियों से है, और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा भी इसी परम्परा व पहचान को आगे बढ़ाने की रही है। इसलिए ग्राम पंचायत, विकासखण्ड से लेकर जिला और राज्य स्तर पर रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता कराकर उन्हें प्रोत्साहित […]

You May Like

Breaking News

advertisement