एलपीजी गैस की कालाबाजारी ओवर रेटिंग रोकने संबंधित मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित गैस एजेंसियों का किया गया निरीक्षण

एलपीजी गैस की कालाबाजारी ओवर रेटिंग रोकने संबंधित मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित गैस एजेंसियों का किया गया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : एलपीजी गैस की कालाबाजारी ओवर रेटिंग रोकने संबंधित माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित गैस एजेंसी निरीक्षण किया गया जो निम्नवत है ,मै लता इंडियन गैस पीलीभीत बाईपास बरेली ,मै मलका गैस इंडियन गैस सर्विस श्यामतगंज बरेली,मै रुहेलखण्ड इण्डेन गैस हार्ट मेन रोड
निरीक्षण गैस एजेंसी एवं गोदाम दोनों का किया गया गोदाम पर मौजूद गैस सिलेंडर के स्टॉक का गैस एजेंसी से प्राप्त ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस प्राप्त करने के उपरांत सत्यापन किया गया सत्यापन में स्टॉक सही पाया गया मै0 लता इण्डेन गैस के गोदाम पर स्टॉक रजिस्टर भरा नहीं पाया गया जिसके लिए गैस एजेंसी के स्वामी को कार्यालय की और से नोटिस जारी किया जा रहा है अन्य निरिक्षण में मौके पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई उपरोक्त एजेंसी मालिक एवं मैनेजर को मौके पर ही निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं में गैस से संबंधित कोई भ्रांति ना हो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गैस सिलेंडर की बुकिंग प्राप्त होने पर जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को गैस की रिफिल उनके घर डिलीवर कर दी जाए यदि उनके गैस एजेंसी के विरुद्ध ओवर रेटिंग संबंधी कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उपरोक्त गैस एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
निरीक्षण के समय मौके पर संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, मनीष कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी बरेली, आशीष कुमार आपूर्ति लिपिक मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे, बड़ी आस लेकर आया दरबार तुम्हारे

Sun Mar 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण की पावन कथा के अंतर्गत मनाया गया पवन विवाह महोत्सव भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण करते हुए कथा व्यास पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज ने आज कथा के सिस्टम दिवस भगवान […]

You May Like

Breaking News

advertisement