![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/2-14.webp)
जांजगीर चांपा 10 दिसंबर 2022 / जिले के प्रभारी सचिव श्री धन्नजय देवांगन सचिव, छत्तीसगढ़ शासन ,गृह, आवास एवं पर्यावरण विभाग 12 एवं 13 दिसंबर को जांजगीर चांपा एवं सक्ती जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी सचिव श्री देवांगन 12 दिसंबर को 11 बजे सर्किट हाउस जांजगीर चाम्पा पहुचेंगे। वे 11 से 11.30 बजे तक कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं वनमंडलाधिकारी से चर्चा उपरांत दोपहर 1:30 बजे तक जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों की बैठक लेंगे। वे अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक धान खरीदी केंद्र एवं गोठान का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह 13 दिसंबर को सक्ती जिले मे 11 बजे से 11.30 बजे तक कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं वनमंडलाधिकारी से चर्चा उपरांत दोपहर 1:30 बजे तक जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों की बैठक लेंगे। वे अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक धान खरीदी केंद्र एवं गोठान का निरीक्षण करेंगे।