महराजगंज में दबंगों ने बारातियों से की मारपीट

संवाददाता लक्ष्मन मिश्रा नौतनवा महराजगंज

महराजगंज में दबंगों ने बारातियों से की मारपीट,

लड़कियों और नर्तकियों से दुर्व्यवहार का आरोप 6 से ज्यादा बाराती घायल |

महराजगंज में बारातियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की की बारात आ चुकी थी और द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी। तभी कुछ दबंगों ने बारात में विवाद पैदा कर दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि युवकों ने न सिर्फ नृत्य करने वाली लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि बारातियों से भी जमकर मारपीट की। इसका किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में पीड़ितों ने एक तहरीर देकर केस दर्ज कर करवाई करने की मांग की है।

मामला नौतनवां थाना क्षेत्र के परसा पांडे गांव का है। यहां बीती रात में बारात आई थी। बाराती परसामलिक थाना क्षेत्र से आए थे। शादी की रस्म अदायगी शुरू हुई। इसमें सबसे पहले द्वार पूजा का कार्यक्रम होना था। अभी तैयारी चल ही रही थी कि कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर रही नर्तकी से छेड़खानी शुरू कर दिए। मामला हद से बाहर हो गया तो बारातियों ने उन्हें मना किया, लेकिन युवक इतने मनबढ़ थे कि उन्होंने बारातियों के साथ ही जमकर मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट और लूटपाट करने का आरोप

इस घटना में 6 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। महिलाओं के चेन और जेवरात भी छीनने के आरोप है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने आसपास के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। बारातियों ने मारपीट लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए नौतनवा थाने में तहरीर दी है। शिकायत मिलने के बाद नौतनवा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: श्री चंद शेखर ट्रस्ट पर सुंदरकांड के बाद केक काटकर मनाया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री का 51 वां जन्मदिन

Mon Jun 5 , 2023
🌍 सुंदर पाठ पढ़कर सबने की सीएम के दीर्घायु होने की कामना, 🌍 योगी के नेतृत्व में विकास पथ पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश – यशवंतजहानागंज आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्म दिवस पर श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर में पूर्व मंत्री व विधान […]

You May Like

advertisement