अतरौलिया आज़मगढ़: ओ पी एस हस्ताक्षर अभियान के क्रम में महिला शिक्षक संघ ने किया उप जिलाधिकारी से मुलाकात

ओ पी एस हस्ताक्षर अभियान के क्रम में महिला शिक्षक संघ ने किया उप जिलाधिकारी से मुलाकात

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ आजमगढ़ की ब्लाक अतरौलिया की कार्यकारिणी के द्वारा उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद से उनके सरकारी आवास पर जाकर एक पौधा देकर शिष्टाचार भेंट की। महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष सीमा गौतम ने उन्हें महिला शिक्षक संघ के बारे में सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षक संघ का गठन महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए किया गया है। उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने महिला शिक्षक संघ के कार्यों की सराहना की तथा अपना पूरा सहयोग देने की बात कही।
महिला शिक्षक संघ ब्लाक अतरौलिया, आजमगढ़ की अध्यक्ष सीमा गौतम ने उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद को महिला शिक्षक संघ के द्वारा ओ पी एस के समर्थन में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के बारे में भी बताया। जिसकी उन्होंने सराहना की किंतु प्रशासनिक विभाग के एक जिम्मेदार पद पर होने के कारण उन्होंने ओ पी एस हेतु अपने हस्ताक्षर ना कर पाने में अपनी असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि ओ पी एस सभी विभागों की आवश्यकता है किंतु मैं चाह कर भी इसका समर्थन नहीं कर सकता। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष शालिनी एवं अनामिका, कोषाध्यक्ष कुसुम यादव आदि सम्मिलित रहीं।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: नव दुर्गा पूजा समिति ने सोमा पुर गांव में किया मूर्ति स्थापना

Thu Sep 29 , 2022
नव दुर्गा पूजा समिति ने सोमा पुर गांव में किया मूर्ति स्थापना विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि क्षेत्र के सोमापुर गांव के लोगों ने नव दुर्गा समिति के नाम से मां दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करते हुए स्थापना की जिसकी पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना […]

You May Like

advertisement