अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के पत्रांक संख्या 1153 दिनांक 20 जून 2023 के आलोक में दिनांक 23 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक पूर्णिया जिले में विधिक जागरूकता शिविर सह चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार पूर्णिया जिले में घूम घूमकर विधिक जागरूकता शिविर सह चलंत लोक अदालत के आयोजन हेतु पारगमन एवं तिथि तथा स्थल निर्धारित किया गया
दिनांक 23 अगस्त 2023 को पूर्णिया से चलंत लोक अदालत इकाई का वाहन पूर्णिया बायसी मार्ग पर 9:30 बजे पूर्वाहन प्रस्थान कर बायसी अनुमंडल कार्यालय लगभग 10:30 बजे पूर्वाहन पहुॅचकर विधिक चेतना शिविर को संबोधित करेगी,तत्पश्चात वहीं अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में लोक अदालत के समक्ष सुलहनीये वादों का निष्पादन करेगी।
उक्त लोक अदालत में बायसी अनुमंडल, बायसी प्रखंड सह अंचल, अमौर प्रखंड सह अंचल, बैसा प्रखंड सह अंचल, डगरूआ प्रखंड सह अंचल के सुलहनीय मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जाएगा।
दिनांक 24 अगस्त 2023 को पूर्णिया से चलंत लोक अदालत इकाई का वाहन पूर्णिया – बनमनखी मार्ग पर 9:30 बजे पूर्वाहन प्रस्थान कर बनमनखी अनुमंडल कार्यालय लगभग 10:30 बजे पूर्वाहन में पहुॅचकर विधिक चेतना शिविर को संबोधित करेगी, तत्पश्चात वही अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में लोक अदालत के समक्ष सुलहनीया वादों का निष्पादन 1:30 बजे अपराहन तक करेगी।
लोक अदालत में बनमनखी अनुमंडल, बनमनखी प्रखंड सह अंचल के सुलहनीया मामलों का निष्पादन समझौते के आधार पर किया जाएगा। तत्पश्चात चलंत लोक अदालत इकाई 1:30 बजे अपराहन बनमनखी से धमदाहा के लिए प्रस्थान करेगी।
दिनांक 24 अगस्त 2023 को 1:30 अपराहन बनमनखी से चलंत लोक अदालत इकाई का वाहन बनमनखी – सरसी – मीरगंज – धमदाहा मार्ग पर 1:30 बजे अपराहन प्रस्थान कर धमदाहा अनुमंडल कार्यालय लगभग 2:00 बजे अपराहन में पहुॅचकर विधिक चेतना शिविर को संबोधित करेगी, तत्पश्चात वहीं अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में लोक अदालत के समक्ष सुलहनीया वादों का निष्पादन करेगी।
उक्त लोक अदालत में धमदाहा अनुमंडल, धमदाहा प्रखंड सह अंचल, भवानीपुर प्रखंड सह अंचल, रुपौली प्रखंड सह अंचल एवं बड़हरा कोठी प्रखंड सह अंचल के सुलहनीय मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जाएगा।
दिनांक 25 अगस्त 2023 को चलंत लोक अदालत इकाई का वाहन पूर्णिया पूर्व प्रखंड कार्यालय लगभग 10:30 पूर्वाहन में पहुॅचकर विधिक चेतना शिविर को संबोधित करेगी, तत्पश्चात वही प्रखंड कार्यालय प्रांगण में लोक अदालत के समक्ष सुलहनीय वादों का निष्पादन करेगी।
उक्त लोक अदालत में पूर्णिया सदर अनुमंडल, पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल, कसबा प्रखंड सह अंचल, जलालगढ़ प्रखंड सह अंचल, श्रीनगर प्रखंड सह अंचल एवं के० नगर सह अंचल के सुलहनीय मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया जाएगा।