श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी की मीटिंग में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भावना से मनाने का लिया गया निर्णय
फिरोजपुर 13 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी में एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। जिसमें भगवान परशुराम जन्म उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया ।इस अवसर पर प्रधान डॉ उमेश शर्मा ने बताया की 21 अप्रैल शाम 4 बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा छावनी के बाजारों से बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 22 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालने के बाद हवन कराया जाएगा। तदुपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह शोभायात्रा प्राचीन श्री संस्कृत पाठशाला से शुरू होकर कैंट के मुख्य बाजारों से होती हुई इसी पाठशाला में संपन होगी। पंडित विनोद शर्मा जी ने बताया करोना महामारी के कारण कुछ समय से भगवान श्री परशुराम जी की जन्म उत्सव सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मनाया जाता था। परंतु इस बार भक्तों को उत्साह को देखते हुए इसे बड़े पैमाने पर मनाने का निश्चय किया गया है। इस मीटिंग में अजय जोशी, पंडित प्रमोद शर्मा, सुनील शुक्ला, राजेश बॉबी अश्विनी गोरा , पण्डित दीपक शुक्ला, जोगिंदर शर्मा, केशव तिवारी,आदि सदस्यों ने भाग लिया।