
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जनपद बरेली में दिनांक 30 जून 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आज सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई।
इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस एवं पुलिस लाइन, बरेली का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात रविन्द्रालय, पुलिस लाइन बरेली में समीक्षा बैठक/ब्रीफिंग आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाएं, कार्यक्रम स्थल की तैयारी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि प्रत्येक स्तर पर सतत निगरानी बनाए रखते हुए किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।


