सप्त दिवसीय नागरिक सुरक्षा वार्डन/स्वयं सेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के प्रथम दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ एसपी सिटी के द्वारा किया गया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारत सरकार द्वारा संचालित सप्त दिवसीय नागरिक सुरक्षा वार्डन/स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के प्रथम दिन (आज 28/10/2025) प्रशिक्षण का शुभारम्भ बरेली जनपद एस0पी0(सिटी) श्री मानुष पारिख (आई0पी0एस0) द्वारा अपने कर कमलों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम एस0पी0सिटी0, उपनियंत्रक राकेश मिश्र तथा डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया। उनका उप नियंत्रक राकेश मिश्र व डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ ने बुके व मोमेंटो देकर स्वागत किया।
अपने उदवोदन में एस0पी0सिटी0 महोदय ने बरेली के वार्डेन्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे निस्वार्थ व स्वैच्छिक रूप से जुलूसों, मेलों,यातायात जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, उर्स, सांप्रदायिक सौहार्द्र आदि कामों में कोई भी समय हो डटे रहते हैं। जब हम फील्ड में जाते हैं तो पीली ड्रेस वाले वार्डेन्स हर जगह अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आते है। अपना अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा जब आई वी आर आई रोड पर ब्लैक आउट की जो रिहर्सल हुई,उसकी चर्चा पूरे देश में हुई क्योंकि उनके साथियों ने उन्हें फोन कर उसकी प्रशंसा की। उन्होंने वार्डेन्स को चार बातों:: अच्छी भेषभूषा, अच्छा व्यवहार, स्किल डेवलेपमेंट, और दूसरों विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया।
इससे पूर्व उपनियंत्रक महोदय ने मुख्य अतिथि के सम्मुख प्राकृतिक, मनुष्य निर्मित आपदाओं, बचाव, सी पी आर आदि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया सातों दिन प्रत्येक दिन हर विषय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। बरेली प्रदेश पहला जनपद जहां प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका तथा दूसरा आरम्भ हो गया। अन्य किसी जनपद में अभी शुरू ही नहीं हुआ है।
उपनियंत्रक महोदय ने नागरिक सुरक्षा के इतिहास, उसके उद्देश्यों, युद्ध आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सहा0उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया ने नागरिक सुरक्षा की संरचना, नागरिक सुरक्षा सेवा पर प्रशिक्षार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
सहा0उपनियंत्रक प्रमोद डागर जी ने लेडर (सीढ़ी) का आपदा के समय प्रयोग सिखाया। उन्होंने सीढ़ियों के प्रकार भी बताए। प्रशिक्षार्थियों के सम्मुख इसकी ड्रिल भी कराई। उन्होंने रस्सी की गांठों के प्रकार तथा उनको कैसे बांधा जाए यह सिखाया।
डिप्टी चीफ़ वॉर्डन ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।
इस कार्यक्रम में डिविजनल वार्डन (आ) शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, डिविजनल वार्डन दिनेश यादव का विशेष सहयोग रहा। संचालन कलीम हैदर सैफी ने किया। सभी वरिष्ठ वार्डेन्स भी इस दौरान उपस्थित रहे। श्रीमती गीता शर्मा, श्याम कृष्ण, कँवलजीत सिंह जी सहित अन्य वार्डेन्स का भी सहयोग प्राप्त हुआ। नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के स्टॉफ मेंबर्स ने पूरी प्रबंधन व्यवस्था को संभाला ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगढ़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए मौलाना तौकीर रजा खां, न्यायिक हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ी

Wed Oct 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनपद बरेली में 26 सितंबर के बवाल के आरोप में मौलाना पर दर्ज हैं 10 मुकदमे, 250 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासन की कार्रवाई जारीफतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]

You May Like

advertisement