वार्षिक महोत्सव को लेकर यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारम्भ

वार्षिक महोत्सव को लेकर यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारम्भ
जोरशोर से चल रहा है। गुरुकुल के 113वें वार्षिक महोत्सव की तैयारियाँ।
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 06 अक्तूबर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्थित आर्ष महाविद्यालय की भव्य यज्ञशाला में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ आरम्भ हुआ। ब्रह्म वैदिक विद्वान् आचार्य सत्यप्रकाश जी द्वारा वैदिक मंत्रों के पवित्र ध्वनि के साथ महायज्ञ कराया गया जिसमें गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर यज्ञवेदी पर व्यवस्थापक रामनिवास आर्य भी विद्यमान रहे और उन्होंने साकल्य सामग्री हवनकुण्ड में आहूत कर विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ में सहभागिता की। इस महायज्ञ की पूर्णाहूति 16 अक्तूबर 2025 को होगी। रामनिवास आर्य ने बताया कि विगत वर्षों की भांति गुरुकुल के वार्षिक महोत्सव को लेकर यह यजुर्वेद पारायण महायज्ञ किया जा रहा है जिसमें यजुर्वेद के मंत्रों का वाचन होगा।




