बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का हुआ उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र को वैज्ञानिक मजबूती देने की दिशा में बरेली स्थित बी.एल. कामधेनु परिसर में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स हेतु इंटीग्रेटेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने किया।
करीब 25 एकड़ में विकसित इस एकीकृत केंद्र में अत्याधुनिक आईवीएफ–ईटी (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन–एम्ब्रियो ट्रांसफर) लैब, आधुनिक पैथोलॉजी परीक्षण प्रयोगशाला तथा जीनोमिक विश्लेषण की सुविधाएँ स्थापित की गई हैं। इन तकनीकों के माध्यम से नस्ल सुधार, रोगों की शीघ्र पहचान और उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों के तीव्र संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ जैबू ब्रिडर्श के प्रतिनिधिमंडल ने भी केंद्र का निरीक्षण किया और भारत–ब्राज़ील के बीच पशु आनुवंशिकी क्षेत्र में सहयोग पर सकारात्मक चर्चा की।
अपने संबोधन में मंत्री श्री सक्सेना ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘360 डिग्री’ समग्र विकास दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिसमें पशुधन, जैव विविधता और सतत ग्रामीण विकास को एकीकृत किया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह केंद्र स्वदेशी गौवंश संरक्षण, उत्पादन वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतराष्ट्रीय रोटरी क्लब की 121वीं स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बाँस बरेली की तरफ से 101 जरूरतमंद लोगों को भोजन किया गया वितरित

Tue Feb 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला अस्पताल बरेली में ग्रामीण क्षेत्रों से काफी गरीब लोग इलाज कराने आते है इनके साथ आए तीमारदार जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। रोटरी क्लब आफ बांस बरेली का हमेशा यह प्रयास रहता है कि समाज के निचले वर्ग के लोगों […]

You May Like

advertisement