अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। बुधवार की सुबह जानकारी मिलने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गांव के पास भीमबर-बाजार गोसाईं मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर रौनापार के साथ ही बिलरियागंज थाना की पुलिस पहुंची। तहसीलदार सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों को दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में नहर के दक्षिण तरफ आंबेडकर प्रतिमा लगाई गई है। मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह गांव के लोग टूटी हुई प्रतिमा देखकर आक्रोशित हो गए।
जानकारी होने के कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने भीमबर-बाजार गोसाईं मार्ग को पेड़ की डालियां रखकर जाम कर दिया। कहा कि प्रतिमा दूसरी बार तोड़ी गई है। इसके पहले 2018 में तोड़ी गई थी। इस बार अराजकतत्वों ने मूर्ति को पूरी तरह से तोड़ दिया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए आंबेडकर मूर्ति के पास बाउंड्रीवाल बनवाने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अवनीश धर्मदर्शी ने ग्रामीणों की मांग को लेकर तहसीलदार सगड़ी से वार्ता की। घटना की सूचना पर तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे, रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के साथ ही बिलरियागंज थाना की पुलिस पहुंची। तहसीलदार ने दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्येष्ठ मास पूर्णिमा क़ो प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें भगवान सत्यनारायण जी की सामूहिक पूजा( कथा) की, भजन कीर्तन भी किया

Wed Jun 11 , 2025
ज्येष्ठ मास पूर्णिमा क़ो प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें भगवान सत्यनारायण जी की सामूहिक पूजा( कथा) की, भजन कीर्तन भी किया सुनीता कटारिया गीता बबूटा और पूजा हांडा की ओर से करवाया गया सत्संग/ भजन कीर्तन फिरोजपुर 11 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement