अमुवारी नरायनपुर में लगी चौपालसरकार द्वारा संचालित योजनाओं को दी गई जानकारी

अमुवारी नरायनपुर में लगी चौपाल
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को दी गई जानकारी।

सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक के अमुवारी नरायनपुर गांव में शुक्रवार को गांव की समस्या का निराकरण अब गांव में योजना के तहत चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी कराई गई। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। गांव के कई लोगों ने अपनी समस्याएं उठाई जिसके समाधान के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई।
सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना का कौन पात्र होगा, किसको किसको यह सुविधा मिलेगी, इस पर विस्तृत चर्चा खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों के समक्ष की। वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, गांव में साफ सफाई, कूड़े और पानी के जमाव की समस्या, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, प्रकाश, आधार कार्ड,फैमिली आईडी, अमृत सरोवर में जल की उपलब्धता, शौचालय, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति में आ रही समस्याओं से जनता का पक्ष जाना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा जो लोग आवास और शौचालय से अब तक वंचित हैं वे स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर दें। सत्यापन के बाद पात्र लोगों को सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय ने फैमिली आईडी की जानकारी देते हो बताया कि अब फैमिली आईडी सबके लिए जरूरी है। सभी लोग हर हाल में एक महीने के अंदर इसे बनवाने अन्यथा बाद में काफी दिक्कत होगी। चौपाल में प्रधान शेषनाथ, प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव, प्रदीप कुमार उपाध्याय, इंद्रेश यादव, राजेश चौहान,संतोष,पुष्पा देवी, श्वेता सिंह, मुन्नी सिंह, रंजना,प्रशांत कुमार, चंदा देवी, आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा आयोजित श्री राम कथा का हुआ भव्य समापन पूजन में राजेश कुमार और बहादुर सिंह ने लिया भाग

Sun May 11 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा आयोजित श्री राम कथा का हुआ भव्य समापन पूजन में राजेश कुमार और बहादुर सिंह ने लिया भाग (पंजाब) फिरोजपुर 10 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= स्थानीय जंजघर संजौली में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री राम कथा के समापन दिवस के पूजन […]

You May Like

advertisement