बरेली: जिला अस्पताल में भर्ती घायल विकास ने कहा घर से खेत पर जाते समय प्रेमिका के बेटों ने मारी गोली थाना पुलिस ने किया मुकदम्मा दर्ज

जिला अस्पताल में भर्ती घायल विकास ने कहा घर से खेत पर जाते समय प्रेमिका के बेटों ने मारी गोली थाना पुलिस ने किया मुकदम्मा दर्ज

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र में घर से खेतों की तरफ जा रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस सीओ द्वितीय व थाना सीबीगंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
घटना थाना सीबीगंज क्षेत्र के विवियापुर गांव की है। सुबह करीब 5:30 विकास पुत्र रामकिशोर अपने घर से खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली विकास की कमर में लगते हुए निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुन परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह व थाना सीबीगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल के पिता रामकिशोर ने लिखित तहरीर के माध्यम से अज्ञात हमलावर के विरुद्ध तहरीर सौंपी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि विकास का थाना भोजीपुरा के एक गांव की रहने वाली 3 बच्चों की मां से प्रेम संबंध है। महिला कई बार अपने बच्चों व घर को छोड़कर युवक के साथ रहने चली आई थी। जिसका विरोध महिला के लड़के करते थे। घायल विकास का आरोप है कि प्रेमिका के बेटों ने उस पर गोली चलाई है। आशंका यह भी है कि महिला के पुत्रों को फंसाने के लिए यह कोई साजिश हो सकती है।

वर्जन

इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि घायल के पिता की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा:रोजगार से भाग्य बदलेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय : नेहरू

Sun Dec 18 , 2022
रोजगार से भाग्य बदलेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय : नेहरू। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की टीम ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा।नए परिसर की भव्यता और कुलपति श्री राज नेहरू के विजन को सराहा। गुरुग्राम : […]

You May Like

Breaking News

advertisement