इनरव्हील क्लब ने समझी मूक, बधिर एवं दृष्टिहीन विद्यार्थियों की समस्याएं

इनरव्हील क्लब ने समझी मूक, बधिर एवं दृष्टिहीन विद्यार्थियों की समस्याएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

इनरव्हील क्लब ने स्कूली बच्चों को ड्रेस एवं स्वेटर बांटे।
 
कुरुक्षेत्र, 28 दिसम्बर : इनरव्हील क्लब कुरुक्षेत्र की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं स्वेटर वितरित कर अपने समाज सेवा के पहले प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया गया। क्लब की प्रधान सुमिति वासुदेव ने बताया कि इनरव्हील क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए हर संभव मदद करना एवं समाज में मौजूद वर्तमान चुनौतियों के लिए लोगों को जागरूक करना है। सामाजिक समस्याओं एवं चुनौतियों को सुलझाने में भागीदारी भी सुनिश्चित करना है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक भी मौजूद रही। इनरव्हील क्लब की मूक, बधिर एवं दृष्टिहीन विद्यार्थियों की समस्याएं जानने एवं सुलझाने में विशेष रूचि है। ऐसे विद्यार्थियों के वशिष्ट शिक्षकों पवन पांडे, ज्योति अरोरा एवं आस्था से क्लब ने उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा स्कूल प्रशासन को आश्वासन दिया कि उनकी हर प्रकार की मदद की जाएगी। स्कूल प्राचार्य डा. शचीन्द्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की सचिव अनु गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, कोषाध्यक्ष माधुरी शर्मा, आई.एस.ओ. मानसी गर्ग, एडिटर भावना गोयल तथा क्लब संरक्षक रमन कांता शर्मा भी मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को स्वेटर एवं ड्रेस बांटते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम के इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय, हुई प्रेरणा संग्रहालय की आज स्थापना

Wed Dec 28 , 2022
प्रेरणा वृद्धाश्रम के इतिहास में जुड़ा एक नया अध्याय, हुई प्रेरणा संग्रहालय की आज स्थापना। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मबीर सिंह ने की प्रेरणा संग्रहालय की स्थापना। कुरुक्षेत्र,28 दिसम्बर : अपनों से नकारे एवं घरों से निकाले गए अनेकों […]

You May Like

Breaking News

advertisement