उत्तराखंड: सहकारी बैंकों में शीघ्र ही IBPS से 177 पदों पर होगी भर्ती, प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश

उत्तराखंड: सहकारी बैंकों में शीघ्र ही IBPS से 177 पदों पर होगी भर्ती, प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश,
सागर मलिक

जिला सहकारी बैंकों एवं राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 एवं 3 के कुल खाली 177 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सहकारी बैंकों में शीघ्र ही आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सहकारिता मंत्री ने कहा, जिला सहकारी बैंकों एवं राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 एवं 3 के कुल खाली 177 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें वर्ग-1 के तहत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के आठ पदों, वर्ग-2 में कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के 65 पदों और वर्ग-3 के तहत लिपिक के 104 पद शामिल हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिये इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से पारदर्शिता तरीके से सहकारिता विभाग में दो बार भर्ती हो चुकी है। आईबीपीएस केंद्र सरकार की एकमात्र संस्था है जो राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्मिकों की भर्ती करती है।

उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। जिसने सहकारी बैंक के कार्मिकों की भर्ती के लिए इस संस्था को चुना है ताकि पारदर्शी तरीके से भर्ती की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिला सहकारी एवं राज्य सरकारी बैंकों में वित्तीय लेन-देन पहले की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है, निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह सहकारी बैंकों में भी बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, जगह-जगह नये एटीएम खोले गए हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग, पर्यटक स्थलों व दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम वेन के माध्यम से सेवाएं दी जा रही है। इसके अलावा बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को नेट बैंकिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही अन्य बैंकिंग सुविधाओं पर भी बैंक फोकस कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भारत साधु समाज की 34 दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस पीएसी तैनात

Thu Jun 12 , 2025
उत्तराखंड: भारत साधु समाज की 34 दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस पीएसी तैनात,सागर मलिक भारत साधु समाज ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों ही अदालतों से उन्हें राहत नहीं मिली। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन ने कोर्ट के […]

You May Like

Breaking News

advertisement