मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग़ बहादुर ने दिया सर्वोच्च बलिदान- अरुण नौहवार

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग़ बहादुर ने दिया सर्वोच्च बलिदान- अरुण नौहवार

भारत विकास परिषद और श्री गुरु सिंह सभा के संयुक्त तत्वावधान में गुरु तेग़ बहादुर बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल जयदीप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर गुरु तेग़ बहादुर के जीवन पर आधारित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में जेपीएस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, बीएसएस स्कूल, एसजेएस स्कूल और एलपीएस स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग़ बहादुर का बलिदान धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा का अनुपम उदाहरण है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक ने गुरु तेग़ बहादुर जी की शहादत को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि उन्होंने अत्याचार के विरुद्ध खड़े होकर समस्त मानवता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, साहस और सत्य की मिसाल है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. चम्पा श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु तेग़ बहादुर ने न सिर्फ धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की, बल्कि अपने आचरण से समाज को मानवता और शांति का वास्तविक संदेश दिया। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह मोंगा और ऊषा त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई, सचिव अजय त्रिवेदी, संयोजक पुष्पेंद्र सिंह गांधी, गुरमीत सिंह, डॉ. अमिता खुबेले, नवजीत सिंह, गजानन खुबेले, सभासद परमजीत गांधी, अर्चना माहेश्वरी, नीलिमा श्रीवास्तव, गुरजीत तनेजा सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Thu Nov 27 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर किसानों के खातों में हो-डीएम रायबरेली:- 26 नवम्बर 2025,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महराजगंज तहसील में मंडी समिति परिसर व टूक साधन सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रो का […]

You May Like

advertisement