डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अन्दर किसानों के खातों में हो-डीएम

रायबरेली:- 26 नवम्बर 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महराजगंज तहसील में मंडी समिति परिसर व टूक साधन सहकारी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया और केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए खरीद व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की डीएम ने किसानों से धान खरीद की पूरी प्रक्रिया—तौल, गुणवत्ता परीक्षण, रिकॉर्डिंग, बोरे उपलब्धता और केंद्र पर अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर तौल हो तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएँ बिना किसी अवरोध के उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में किसानों के बैंक खातों में पहुँचना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भुगतान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर रखे तौल उपकरणों, भंडारण व्यवस्था तथा रिकॉर्ड रजिस्टरों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और किसानों को किसी भी स्तर पर परेशान नहीं किया जाएगा। यदि केंद्रों पर कोई समस्या उत्पन्न होती है तो किसान सीधे सक्षम अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं अंत में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सकें। उन्होंने यह भी कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार और गति बनी रहे।
निरीक्षण के समय एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व डीएफएमओ सोनी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपने घर के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें- जिला पंचायत राज अधिकारी

Thu Nov 27 , 2025
आजमगढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था मेरा भारत मेरा देश स्वच्छ रहे उनके सपनों को साकार करते हुए सभी लोग सफाई कर्मचारी ग्रामवासी समाजसेवी वरिष्ठ नेता सभी लोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम […]

You May Like

advertisement