आजमगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर जगह-जगह लगाई गई प्रदर्शनी

आजमगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर जगह-जगह लगाई गई प्रदर्शनी
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत् में 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुईं। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है।
भाजपा की स्थापना जरूर 1980 में हुई थी लेकिन इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही भारतीय जनसंघ बनाकर कर दी थी। जनसंघ की तरह भाजपा का आरंभ भी काफी कठिनाइयों वाला रहा।
1984 के आम चुनाव में भाजपा को महज दो सीटें मिली थी। लेकिन आज 45 वर्ष में भाजपा न केवल लगातार तीसरी बार केन्द्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा अपने सहयोगियों या बिना सहयोगियों के साथ सरकार में है। और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेते हुए सुशासन और विकास का काम कर रही है स्थापना दिवस प्रदर्शनी के संयोजक जिला उपाध्यक्ष हरबंस मिश्रा रहे
इस अवसर पर श्री कृष्ण पाल ,देवेंद्र सिंह पूर्व सांसद संगीता आजाद पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, कल्पनात पासवान, आजाद अनीमर्दन किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल , हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद निखिल राय, मिथिलेश चौरसिया ,सौदागर भारती , अमन तिवारी पाही सुजीत सिंह टीका राजीव शुक्ला डॉक्टर पूनम सिंह विपिन राय मयंक गुप्ता तारकेश्वर सिंह आनन्द गुप्ता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे