कीर्तन की है रात बाबा, आज थानै आनौ है पर झूमें श्याम भक्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम संकीर्तन आयोजित।

कुरुक्षेत्र,20 जनवरी : खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा मोहन नगर में 345 वां श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विजय गर्ग परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया।आमंत्रित गायक श्रवण राज शाहाबाद ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिसमें सभी श्याम भक्त मदमस्त होकर झूम उठे। कार्यक्रम में चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में माथा टेका।श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गायक द्वारा सुनाए गए भजन कीर्तन की है रात बाबा आज थानै आनौ है…, किसने सजाया खाटू वाले को…, तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे…, लुटा दिया भंडार खाटू वाले ने और किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार इत्यादि भजनों पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की।संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया, मान्यता है कि पुष्प श्रृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शर्मा, शिवकुमार कौशिक, सुशील शर्मा, श्याम लाल सिंगला, मोहिंदर पाल गर्ग, सतीश शर्मा,रविंद्र शर्मा,अमित वर्मा,दिनेश भट्ट,प्रवीण गुप्ता,प्रशांत शर्मा,शुभम कुमार, संजीव गुप्ता,शालीन अग्रवाल, रमेश साहनी, अनिकेत मित्तल,राघव दत्त, शुभम धीमान,संजय शर्मा, अंशुल गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा, डॉ. सतविंदर, सतपाल नारंग,नरेश जागलान, बंटी राजावत, मनोहर गर्ग, सतपाल राम,राजेश गुप्ता, अमित कुमार, कुलदीप शर्मा, देवेन्द्र राठौर,महेंद्र शर्मा, प्रद्युमन शर्मा,सुमित शर्मा,रघुबीर सिंह,दर्शन मान व मदन लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:भाई के डांटने पर नाराज होकर घर छोड़ने वाले बच्चे को सिधारी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलावाया

Thu Jan 20 , 2022
थाना सिधारीभाई के डांटने पर नाराज होकर घर छोड़ने वाले बच्चे को सिधारी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलावाया आज दिनांक 20 /01/2022 को चौकी प्रभारी मूसेपुर कमलनयन दुबे को रेलवे स्टेशन के पास एक 13 वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला। शंका होने पर चौकी प्रभारी के द्वारा लड़के को […]

You May Like

Breaking News

advertisement