समय से बच्चों का विवाह करना ही समझदारी का काम : ध्रमचंद वेदपाठी

समय से बच्चों का विवाह करना ही समझदारी का काम : ध्रमचंद वेदपाठी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कडवा तो है पर यही सत्य है।

कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी के महाकाल ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक ध्रमचन ज्योतिषाचार्य धर्मचंद ने आज के युग में बच्चों के रिश्ते बहुत देरी से होने के कारण अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया की सरकारी नौकरी वाले लड़के की तम्मना छोड़ देनी चाहिए क्योकि आजकल सरकारी नौकरी वाला लड़का भी सरकारी नौकरी वाली लड़की ही ढूंढता है।
वैसे भी अपने समाज मे सरकारी नौकरी वाले लड़के बहुत ही कम मिलते हैं।
मैने देखा है ग्रुपो में अधिकांश लोग बायोडेटा में लिखते हैं केवल सरकारी नौकरी वाले ही संपर्क करें ओर वे अच्छे संस्कार वाला परिवार अपने हाथों से खो देते हैं।
कुछ लड़की वाले या लड़के वाले अपने वेतन या समकक्ष योग्यता वाले लड़के या लड़की चाहते है जिसके कारण लड़के और लड़की की उम्र बढ़ती चली जाती है यह जरूरी नही है कि वेतन या योग्यता के समकक्ष लड़की या लड़का मिले। कही न कही समझौता करना पड़ेगा।
ज्यादा सोच-विचार न करे, जहाँ अच्छा वर-वधु मिले तुरंत विवाह करे। बाकी लड़के या लड़की की किस्मत पर निर्भर करता है। अच्छा होगा तो भी आप कुछ नही कर सकते है और बुरा होगा तो भी आप कुछ नही कर सकते है।
धर्मचंद ने बताया की ज्यादा उम्र होने पर लड़के बूढ़े और गंजे मिलते है और लड़कियों के चेहरे पर झुर्रियां और बुढापा भी नजर आने लगता है।
27 तक लड़के की उम्र ठीक हैं और लड़की की उम्र 25 तक ठीक है।इससे ज्यादा उम्र में शादी करना बच्चों की प्राकृतिक इच्छाओं का हनन कर उनको अंतर्जातीय विवाह की ओर अग्रसर करना है।
कई समझदार लोग अच्छे रिश्ते जानबूझ कर कुंडली मिलान ना होने का बहाना बना कर भी ठुकरा देते हैं।
कई समझदार लोग अच्छे संस्कारवान, व्यवसाय करने वाले या कम्पनियों में काम करने वाले होनहार रिश्तों को भी थोड़ा कम स्मार्ट होने ,थोड़ा मोटा या दुबला होने की कमी निकाल कर, सेलरी या आमदनी कम बताकर भी रिश्ता छोड़ कर जीवन भर पछताते हैं।
आखिर आपकी अपनी मर्ज़ी के अनुरूप सर्वगुण सम्पन्न लड़का या लड़की कभी नहीं मिल सकता क्यों कि सर्व गुण सम्पन्न तो ईश्चर ही हो सकता है आज जो रिश्ता आपको मिल रहा है वहीं रिश्ता आपको कल नहीं मिलने वाला।
जो मिल रहा है यदि वह संस्कारित खानदानी परिवार है , तो रिश्ता करने में देरी मत करिये, हमने अमीरों को गरीब और गरीब लोगों को अमीर बनते देखा है।
आपके बेटे या बेटी के विवाह के बाद भी भाग्य रेखा खुलती देखी है।
कहा जाता है ,तीन चीजें कभी लौट कर नहीं आती-ं
( 1) – आयु ,
(2) – सुअवसर और (3) – भाग्य ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म रक्षक सम्मान समारोह में हरियाणा से शामिल हुए महंत राजेंद्र पुरी

Tue Sep 27 , 2022
धर्म रक्षक सम्मान समारोह में हरियाणा से शामिल हुए महंत राजेंद्र पुरी हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 धर्म रक्षक सम्मान समारोह में महंत राजेंद्र पूरी ने रखे विचार। कुरुक्षेत्र, 27 सितम्बर : अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के तत्वधान में धर्म व राष्ट्र के […]

You May Like

advertisement