गरीबों के हक पर डॉका डालने वाले कोटेदार पर जहानागंज पुलिस ने गम्भीर धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

गरीबों के हक पर डॉका डालने वाले कोटेदार पर जहानागंज पुलिस ने गम्भीर धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ जिले के ब्लॉक जहानागंज में ग्रामसभा मोलनापुर में सरकार के मनसा के विपरीत कार्य कर रहे कोटेदार सरमेंय यादव पर जहानागंज पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। खाद रसद अधिनियम 1955 के तहत सप्लाई इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने सरकार के मनसा के खिलाफ कार्य कर रहे कोटेदार सरमेय यादव के खिलाफ मौके की स्थिति जांच कर गंभीर धाराओं में जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आपको बताते चले ग्रामीणों का कहना है की कोटेदार अपने गुंडई के बल पर गरीब जनता के हक पर डाका डालने का काम कर रहा था सरकार लाख प्रयास करें मगर योगी सरकार की नीतियों को धूमिल करने का भरपूर प्रयास कोटेदार कर रहा था जहां प्रदेश व केंद्र की सरकार गरीबों की हित में दिन-रात काम करती है वही मनबड दबंग कोटेदार एवं उसके सहयोगी भाई सरवन यादव सरकार की छवि को बदनाम करने में कहीं से कोई कसर नहीं छोड़े थे। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने जांच में पाया की 77 कुंतल चावल एवं 22 कुंतल गेहूं व चीनी मौके पर नहीं पाई गई ग्रामीणों का आरोप है कि अंगूठा लगाकर दबंग कोटेदार कई महीनों से भोली भाली जनता को गाली देकर भगा दिया करता था गरीबों को राशन नहीं देता था गरीबों का हम मारकर सरकारी राशन बेचकर अपनी झोली भरता था। जिसकी शिकायत बार-बार की गई लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया जिसकी शिकायत अतुल कुमार सिंह सप्लाई इंस्पेक्टर को मिलते ही मौके पर जा पहुंचे एवं खाद रसद सरकारी गल्ले की दुकान को जाँच कर शीज करते हुए दूसरे जगह पर ट्रांसफर कर दिया वहीं जांच प्रक्रिया पूरी कर जिलाधिकारी के अनुमोदन से कोटेदार सरमेय यादव मोलनापुर निवासी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर जांच करते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा था वही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ऐसे अधिकारी मौके पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तो हौसला बुलंद मनबढ़ कोटेदार कभी सरकार की नीतियों को बदनाम करने में साहस नहीं जुटा पाएंगे, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है इसकी शिकायत ग्राम प्रधान रविंद्र यादव को भी कई बार किया गया लेकिन वह भी सनलिप्त दिखे कोई एक्शन लेने के लिए बाहर नहीं निकले कुछ लोगों का कहना है कोटेदार और प्रधान दोनों मिलकर सरकार द्वारा दिए गए गरीबों के हक पर डाका डाल रहे थे। जबकि योगी सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को पालन के आधार पर कोटेदार को राशन वितरण करने का अच्छा खासा तनख्वाह भी देती है। उसके बावजूद भी कोटेदारों का पेट नहीं भरता है वहीं कुछ लोगों का कहना है एक किलो पर यूनिट कटौती भी होती है यह सिलसिला मोलनापुर कोटेदार का कई महीनो से चल रहा था जहां भोली भाली जनता को अंगूठा लगाकर धमकिया देकर भगा दिया करते थे जहां आजमगढ़ जहानागंज की पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के काम कर रही है। वहीं जहानागंज की पुलिस ने 100 कुंतल सरकार द्वारा गरीबो को दिये गए राशन को लूटने वाले कोटेदार सरमेय यादव पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: विकासखंड पल्हनी में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित, बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए दवा का छिड़काव

Wed Aug 19 , 2026
आजमगढ़: विकासखंड पल्हनी में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित, बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए दवा का छिड़काव ​आजमगढ़: मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी विकासखंडों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 19 अगस्त 2026 को जिला पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement