जयराम महिला पॉलिटेक्निक तथा जयराम महिला बी. एड. कालेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

जयराम महिला पॉलिटेक्निक तथा जयराम महिला बी. एड. कालेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में छात्राओं ने व्यक्त किए विचार।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान सेठ हरिबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक एवं श्री जयराम महिला बी. एड. कालेज में संयुक्त रूप से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों संस्थानों की छात्राओं ने अपने अपने तरीके से सम्बोधन में सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए विचार व्यक्त किए। साथ ही परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आभार व्यक्त किया कि वे ग्रामीण आँचल के बच्चों के लिए शिक्षा सहित देशभर में किस प्रकार भारतीय संस्कृति व संस्कारों के साथ संस्कृत भाषा का भी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस मौके पर जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जयराम महिला बी. एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य व प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्राध्यापिकाएँ एवं अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में पोस्चरल विकृतियों और उनके सुधार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

Sat Mar 29 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठने या खड़े रहने से शरीर में पोस्चरल विकृतियां होती हैं : डा. सरिता चौधरी। कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement