जालौन:छह साल की मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा

छह साल की मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा

🌀 आरोपी चचेरे चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा पुलिस ने

🌀 पीड़ित बच्ची का झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

कोंच। सर्किल के थाना नदीगांव क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत की हदें पार करते हुए अधेड़ ने अपनी छह साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर रिश्तों की मर्यादा तार तार कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट कर क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं कुकर्मी दरिंदे ने। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म से जुड़ी तमाम संगीन धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विदित हो कि बुधवार को वहशीपन की सभी हदें पार करने वाली घटना को अंजाम दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में खून के रिश्तों को शर्मशार करते हुए आरोपी तुलाराम रिश्ते की अपनी छह साल की मासूम भतीजी को बिस्किट देने के बहाने से बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था जहां उसने बच्ची का मुंह बांध कर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं, उस वहशी दरिंदे ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा जिसकी पुष्टि खुद एसपी रवि कुमार ने की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से लथपथ बच्ची को मरणासन्न अवस्था में वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं घटना के बाद खून से लथपथ अबोध पीड़िता रोती हुई अपने घर पहुंची। पड़ोसियों ने उसकी ऐसी हालत देखी तो सन्न रह गए और खेतों में काम कर रहे पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ राहुल पांडे सहित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिये थे। एएसपी ने भी गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्किल के चार थानों की पुलिस को बुला कर जंगल में कांबिंग कराई। गुरुवार की सुबह आरोपी तुलाराम को थानाध्यक्ष नदीगांव आरके सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व जितेंद्र ने पुलिस बल के साथ मिलकर गांव के बाहर बने तालाब के समीप से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह गांव से बाहर भागने की जुगत में था। पुलिस ने आरोपी तुलाराम के खिलाफ पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की संगीन धाराओं के साथ पॉस्को एक्ट आयद करते हुए एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर, घटना के बाद गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजी गई पीड़ित बच्ची को बेहतर उपचार हेतु झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची की स्थिति में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उक्त घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है, उन्होंने बताया कि आरोपी तुलाराम इससे पूर्व भी दो मर्तबा और इस प्रकार की घिनौनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसकी इन्हीं हरकतों से आजिज आकर उसकी पत्नी भी पांच छह वर्ष पूर्व घरबार छोड़ कर मायके जरा चली गई थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:गावहिं छवि अवलोकि सहेली, सिंय जयमाल राम उर मेली

Sat Oct 9 , 2021
🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹 ‘गावहिं छवि अवलोकि सहेली, सिंय जयमाल राम उर मेली’ 🌹 धनुर्भङ्ग लीला का मंचन हुआ रामलीला रंगमंच पर 🌹 रावण-वाणासुर तथा लक्ष्मण-परशुराम के बीच गर्मागर्म संवादों पर दर्शकों ने पीटीं तालियां कोंच। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला में धनुर्भङ्ग लीला का मनमोहक मंचन किया गया। मिथिला नरेश महाराज जनक सीता […]

You May Like

Breaking News

advertisement