जन चौपाल व उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)-
स्थानीय सलामतपुर गांव में कंपोजिट विद्यालय के गेट एवं बाउंड्री के कायाकल्प कार्य का उद्घाटन बदलापुर के भाजपा विधायक माननीय रमेश चंद्र मिश्रा के हाथों किया गया। तत्पश्चात जन चौपाल के कार्यक्रम में भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने वक्तव्य में सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिए।
वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल पर भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया।।
इस अवसर पर आशीष सिंह आशू (जि.पं.स.प्रतिनिधि),डॉ0 जी0के0सिंह,विनय कुमार सिंह (भाजपा नेता), संतोष पाठक (थानाध्यक्ष तेजीबाजार),विनोद कुमार (प्रधान),अशोक सिंह एवं पिंकू सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहें।।