![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0000-768x1024.jpg)
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तेजीबाजार थाना पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च, निकाली गयी तिरंगा रैली–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में तथा सी0ओ0सदर एस0पी0उपाध्याय के नेतृत्व में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च कर तिरंगा रैली निकाली गयी, इस दौरान तेजीबाजार थाना परिसर से कटरा चौराहा, सुभाष चौक, यूनियन बैंक व नवनिर्मित थाना तेजीबाजार सहित उक्त थाना पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गयी तथा फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान थाना तेजीबाजार के सभी पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से फ्लैग मार्च किया व तिरंगा रैली निकाली।।