झंडा जी मेला: देश भर से उमड़ी संगत, भव्य यात्रा के साथ दरबार साहिब में लाया गया ध्वजदंड, 19 को होगा आरोहण

झंडा जी मेला: देश भर से उमड़ी संगत, भव्य यात्रा के साथ दरबार साहिब में लाया गया ध्वजदंड, 19 को होगा आरोहण,
सागर मलिक
सार:दरबार साहिब में पूजा-अर्चना के बाद श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। उन्होंने सभी को श्री झंडे जी मेले की बधाई दी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विस्तार:श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में रौनक बढ़ने लगी है। मेला बाजार में भव्य सजावट की गई है। देशभर से संगत का आना जारी है। आज रविवार को महंत इंदिरेश अस्पताल, लाल पुल, माता वाला बाग होते हुए दरबार साहिब में ध्वजदंड लाया गया। इस दौरान महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 19 मार्च को आरोहण के साथ मेला शुरू हो जाएगा।

शनिवार को श्री दरबार साहिब में पूजा-अर्चना के बाद श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। उन्होंने सभी को श्री झंडे जी मेले की बधाई दी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री झंडे जी के आरोहण के लिए मेला आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।इसके लिए श्री दरबार साहिब में संगत के लिए तीन बड़े लंगर लगाए गए हैं।

देर शाम तक पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु पहुंचते रहे। रविवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबे बाग से संगत नए ध्वजदंड को कंधे पर उठाकर श्री दरबार साहिब लेकर पहुंचेगी। मेला प्रबंधन समिति का अनुमान है कि इस पल का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी।

श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में आज से गिलाफ सिलाई का काम शुरू होगा। इसके लिए पंजाब से 15 महिलाएं दून पहुंच चुकी हैं। गिलाफ सिलाई का काम 18 मार्च की शाम तक चलेगा। श्री झंडे जी के लिए हर बार गिलाफ सिलाई का काम महिलाएं ही करती है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी मंत्रीमंडल कौन होगे नए चेहरे, चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते है सीएम, इस दिन कैबिनेट का विस्तार संभावनाएं

Tue Mar 18 , 2025
धामी मंत्रीमंडल कौन होगे नए चेहरे, चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते है सीएम, इस दिन कैबिनेट का विस्तार संभावनाएंसागर मलिक सार:मुख्यमंत्री धामी आज जा सकते हैं दिल्ली, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे विमर्शराजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नवरात्र में हो सकता है विस्तारदेहरादून न्यूज़- मंत्रिमंडल में किसे रखना है […]

You May Like

Breaking News

advertisement