पत्रकारिता भावनाओं से नहीं तथ्यों पर आधारित होती है- डॉ. पवन सक्सेना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक अनुभवी पत्रकार से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना था, जिससे वे मीडिया के बदलते स्वरूप को समझ सकें। यह कार्यक्रम कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम एवं प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विश्लेषक डॉ. पवन सक्सेना ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता का क्षेत्र अत्यंत गतिशील और चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने आगे बताया कि पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें व्यक्ति किसी भी विषय पर अपनी राय रख सकता है, बशर्ते उसमें आत्मविश्वास और ज्ञान हो। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि पत्रकार को हमेशा धैर्यवान, तार्किक और निष्पक्ष होना चाहिए तथा हर परिस्थिति में विभिन्न संभावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने मीडिया साक्षरता पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सप्ताह में कम से कम एक कहानी अवश्य पढ़नी चाहिए, अपने कंटेंट पर कार्य करना चाहिए और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “खबरों के इस खेल में जो बताया जा रहा है वह विज्ञापन है, लेकिन जो खबर है उसे छिपाया जा रहा है।”
पत्रकारिता विभाग डीन डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में डॉ. सक्सेना की पत्रकारिता यात्रा और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. सक्सेना को ‘स्टेट्समैन अवॉर्ड’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए छात्रों को मीडिया साक्षरता के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया, और कहा कि पत्रकार के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि वह फर्जी और वास्तविक खबरों के बीच के अंतर को समझ सके।
कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल यादव और अंश प्रताप ने मीडिया में पत्रकारिता में एआई की भूमिका पर कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका जवाब डॉ. सक्सेना ने विस्तार से उत्तर दिया। इस मौके पर विभाग की सहायक प्रोफ़ेसर याशिका गुप्ता सहित विभाग के सभी विद्यार्थियों की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम की संयोजक एवं सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. निधि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में की प्रेस वार्ता

Sat Apr 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेश राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला, जिसमें 166 दिनों के इस अभियान में 75 जिलों के अधिकारियों और 5,82,877 बूथ लेवल एजेंटों ने निष्ठा और लगन से काम किया।विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की […]

You May Like

advertisement