उफरामऊ गांव में पहुंचीं कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह, जन समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया भरोसा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत


उफरामऊ गांव में पहुंचीं कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह, जन समस्याएं सुनीं और समाधान का दिया भरोसा
रायबरेली।

रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमावा ब्लॉक के उफरामऊ गांव में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ने दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

गांववासियों ने श्रीमती पूनम सिंह का पारंपरिक ढंग से पुष्प माला पहनाकर हृदयपूर्वक स्वागत किया। जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, जल निकासी, वृद्धावस्था पेंशन, आवास, शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क मरम्मत जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

पूनम सिंह ने लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों से समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि “रायबरेली की जनता के साथ मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। गांव की हर एक समस्या मेरी अपनी है और हर समाधान मेरा संकल्प।”

कमला फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा के कई कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की टीम शीघ्र ही गांव में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित करेगी।

इस अवसर पर कई ग्रामीणों ने पूनम सिंह से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने त्वरित निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे – मुन्ना भाई (मोहम्मद इश्तियाक), बीडीसी सुनील कुमार, मोनू कुमार, चंद्रेश शुक्ला, साहिल, अमित कुमार सहित कई ग्रामीण जन।

गांववासियों ने पूनम सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें एक जननेता और सेवा भाव से प्रेरित समाजसेवी बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जन्म दिवस के अवसर पर

Fri Jun 6 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जन्म दिवस के अवसर पर रायबरेली प्रदर्शनी समिति के आयोजक राकेश गुप्ता व मेला प्रभारी आशीष पाठक ने सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी जी के […]

You May Like

advertisement