कन्नौज: प्रशासन का चला बुलडोजर , मकान हुआ धराशाई

प्रशासन का चला बुलडोजर , मकान हुआ धराशाई

✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी के साथ अवनीश तिवारी
कन्नौज। जनपद कन्नौज मे प्रशासन का बुलडोजर चलता दिखाई दिया। जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से बना भवन गिरा कर धराशाई किया गया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अहेर गांव मे ग्राम पंचायत की जमीन पर बने अवैध मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। भू माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चलाकर बने मकान को ध्वस्त किया गया। तिर्वा उपजिलाधिकारी राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अवैध कब्जे पर ध्बस्तीकरण की कार्रवाई की गई । तिर्वा उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने बताया कासिम नाम के व्यक्ति ने ग्राम समाज की करीब 1500 स्क्वायर फीट पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनवाया था। कई बार नोटिस दिया गया लेकिन कब्जे दार ने उचित जवाब नहीं दिया जिसके बाद नियमानुसार अवैध कब्जे को गिराया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: <em>29 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ , नव जीवन की शुरुआत</em>

Mon Nov 28 , 2022
29 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ , नव जीवन की शुरुआत वरमाला पहनाकर व सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत हसेरन। ब्लॉक मुख्यालय मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के […]

You May Like

Breaking News

advertisement