अज्ञात कारणों से राई के गट्ठर में लगी आग , भारी नुकसान
कन्नौज । जनपद कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र मे अज्ञात कारणों से राई के गट्ठर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक राई के गट्ठर जलकर स्वाहा हो गए। भारी नुकसान होने से किसान के अरमानों पर पानी फिर गया। क्षेत्र के टिकरी छदामी पुरवा गांव के किसान गजराज सिंह पुत्र दीनदयाल अपने खेतों से राई के गट्ठर लेकर घर के बाहर रखे हुए थे। थ्रेसर मशीन लगाकर काटने वाले ही थे। समय अधिक होने पर कल काटने की बात कह कर टाल दी। किन्हीं अज्ञात कारणों से गट्ठर में आग लग गई। आग की लपटों को देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में गांव के लोगों ने आग बुझाने का काम किया। बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक राई की फसल जल चुकी थी। वहीं पास में खड़ी थे सर के पहिए भी जल चुके थे। आग की लपटों को देख लोगों के होश उड़ गए। बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक किसान का भारी नुकसान हो गया था। आग की लपटों ने किसान के अरमानों पर पानी फेर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस ब क्षेत्रीय लेखपाल से की।