![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0052-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0051-1024x768.jpg)
कन्नौज
बढ़ती बीमारियों को लेकर नगर में छिड़काव।
अवनीश कुमार तिवारी
इंदरगढ़। जनपद में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए नगर व देहात क्षेत्रों मे रासायनिक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। बीमारियों की रोकथाम के लिए रासायनिक ब लारवा का छिड़काव नालियों के आस पास किया जा रहा है। कस्बा के पटेल नगर तिराहे के आसपास बढ़ रही बीमारी डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव कराया। कस्बा के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ जगदीश निर्मल ने बढ़ती बीमारियों की रोकथाम के लिए अपने पैसे से नालियों में छिड़काव कराने का काम किया। बीमारियों से निजात पाने के लिए कस्बा के लोगों ने चिकित्सा प्रभारी को बढ़ती बीमारियों पर रोकथाम लगाने के लिए धन्यवाद कहा। चिकित्सक डॉक्टर जगदीश निर्मल ने बताया बढ़ती बीमारियों को देखते हुए कस्बा में छिड़काव किया गया। गंदगी में पनपने वाली बीमारियों से निजात मिल सकेगी।