कन्नौज
मेहनत व लगन से किया गया कार्य निष्फल नहीं जाता
अवनीश कुमार तिवारी
माता पिता को भी माला पहनाकर किया सम्मानित।
कड़ी मेहनत हर कठिन से कठिन लक्ष्य को भेंद देती हैं। मेहनत व लगन से किया गया कोई कार्य निष्फल नहीं जाता। यह साबित करके दिखाया है। बिलंदपुर निवासी गौरव प्रताप सिंह ने।
ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम निवासी इस होनहार युवा नेप्रदेश पुलिस की
उप निरीक्षक की परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया है। स्वास्थ्य परीक्षण व चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रशिक्षण भी शीघ्र शुरू होने वाला है। युवा गौरव की शुरू आती शिक्षा से लेकर परास्नातक तक की शिक्षा गांव की ही रही। ग्राम वासी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य व हसेरन की ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य पति पुष्पेन्द्र शाक्य ग्राम प्रधान राजपुर शेखर सागर ने आवास पर पहुंच कर माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा गौरव की मां राखी बैंस वपिता जी देवेन्द्र प्रताप सिंह को भी इस उपलब्धि के लिए माला पहनाकर सम्मानित किया।