कन्नौज:कर्तव्य व नियमो मे खरा उतरेगे तभी देश खुश हाल होगा- जिलाधिकारी

कर्तव्य व नियमो मे खरा उतरेगे तभी देश खुश हाल होगा ।, जिलाधिकारी
कन्नौज।
आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा 26 जनवरी 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 08ः30 बजे ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एंव कर्मचारियों के साथ राष्ट्र गान का गायन करने के उपरांत सभी को शपथ भी ग्रहण कराई। ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), उपजिलाधिकारी न्यायिक तिर्वा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कन्नौज एवं प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
तदोपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों द्वारा अपने अपने भाव व्यक्त किये एवं छात्राओं द्वारा गीत भी प्रस्तुत किये गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भारत वर्ष की 72वीं वर्षगांठ एवं 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना संबोधन ज्ञापित करते हुए कहा कि, हमें सोचना होगा की शपथ के अनुरूप हम लोग विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और अधिक दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करेेगें। उन्होंने कहा कि यह संविधान ऐसा संविधान है तो लिखित दस्तावेज के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा दस्तावेज है। संविधान पूर्ण होने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। उन्होनें कहा कि बडे-बडे महापुरूषों ने त्याग कर देश को आजादी दिलायी है तथा हम सभी संविधान के अनुरूप चलने के लिये कटिबद्ध हैं। हमें महापुरूषों से सीख लेनी चाहिए। यदि हम अच्छे कर्तव्य तथा नियमों पर खरे उतरेगें तो हमारी देश की जनता खुशहाल होगी तथा देश प्रगति करेगा। उन्होनें कहा कि भारत के संविधान में ही इस तरह की व्यवस्था देखी जा रही है जो कि एक स्वतंत्र देश में होती है। उन्होनें कहा कि हम लोगों के संविधान के प्रति जागरूक होने तथा उसका अध्ययन करने की अत्यन्त आवश्यकता है। तभी हमारा देश प्रगति करेगा।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेंद्र कुमार द्वारा भी सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं सहित सभी को स्वस्थ्य रहने व देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण रूप से निभाने हेतु प्रोत्साहित किया।
तदोपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस लाइन में भी आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया एवं आयोजित परेड को देखा व जायजा लिया एवं विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने गश्त करने वाले मछुआरों को भी उनके सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेंद्र कुमार,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक तिर्वा सुश्री गरिमा सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विकल्प श्री, नाजिर सदर श्री जनकराम व अन्य कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।
.

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:कर्तव्य व नियमो मे खरा उतरेगे तभी देश खुश हाल होगा- जिलाधिकारी

Wed Jan 26 , 2022
कर्तव्य व नियमो मे खरा उतरेगे तभी देश खुश हाल होगा ।, जिलाधिकारीकन्नौज।आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा 26 जनवरी 2022 को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 08ः30 बजे ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधिकारियों एंव कर्मचारियों के साथ राष्ट्र गान का गायन करने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement