कन्नौज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान मचा कोहराम

युवक ने फांसी लगाकर दी जान मचा कोहराम
✍️, तिर्वा कन्नौज संवाददाता अवनीश तिवारी
हसेरन क्षेत्र के गांव मे युवक ने फांसी का फंदा डाल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता लग गया। क्षेत्र के वैस पुर गांव निवासी अर्जुन उम्र 26 वर्ष पुत्र बुद्धा लाल ने अपने घर के अंदर कमरे मे फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया गांव के लोगों का तांता लग गया। मृतक अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। युवक की शादी सीता नगला चोपला के पास जनपद इटावा से सरिता के साथ 2018 में हुई थी। बेटे अभी की उम्र डेढ़ वर्ष वही तीन माह की छोटी लड़की है। युवक खेती-बाड़ी का अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मां राजरानी अपने दामाद शिवपाल निवासी ग्राम पीते नगला थाना सौरिख के पास रहती थी । अर्जुन अपनी मां से मिलने पहुंचा। रुपए मांगे तो मां ने रुपए देने से इनकार कर दिया। रुपए ना मिलने को लेकर युवक ने घर पहुंचकर घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर पत्नी ने देखा तो वह चारपाई पर नहीं था। कमरे में जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर लटकता दिखाई दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेंशनर सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को अटेवा, NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु आएंगे आजमगढ़

Sat Sep 24 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक पेंशनर सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को अटेवा, NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु आएंगे आजमगढ़, आजमगढ़। एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा – ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के […]

You May Like

advertisement