![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220128-WA0121.jpg)
संजय कटियार पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष बने
✍️ जिला ब्यूरो कन्नौज
कन्नौज । उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से यूथ इंडिया हिंदी दैनिक के जिला ब्यूरो प्रमुख संजय कटियार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री कटियार से एक माह के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है।