हरियाणा: पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन और भंडारा आयोजित

पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन और भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा 27 नवंबर : पिहोवा के शिवपुरी रोड गोविंदानंद आश्रम में प्रति मास की तरह रविवार को परम आदरणीय महंत बंसीपुरी जी महाराज के सानिध्य में सुबह कन्या पूजन के साथ ही दोपहर को विशाल भंडारा किया गया।
इस भंडारे में लगभग 200 कन्याओं ने भोजन ग्रहण किया। सभी कन्याओं के पैर धुला, तिलक कर भोजन ग्रहण करवाया और दक्षिणा देकर विदा किया।
महंत बंसी पुरी जी ने कन्या पूजन के बारे में विस्तार से बताया की कन्याओं के पूजन से मन की हर मनोकामना पूर्ण होती है । पिछले 23 वर्षों से श्री गोविंदानंद आश्रम में प्रतिमाह कन्याओं का पुजन कर भंडारा किया जाता है । स्वामी जी ने बताया कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप है , उनका पूजन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। आज हर परिवार अष्टमी के दिन कन्याओं को ढूंढ ढूंढ कर भोजन ग्रहण करवाते हैं ।
आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरी ने बताया की परम पूजनीय सदगुरुदेव महंत बंसीपुर जी के सानिध्य में कन्याओं की पुजा, सेवा निरंतर वर्षों से की जा रही है और प्रति मास सैंकड़ों की संख्या में कन्याऐं गोविंदानंद आश्रम में इकट्ठी होती है। मां दुर्गा की इतनी कृपा है कि कन्याओं को ढूंढना नहीं पड़ता , और ना ही बुलाना पड़ता है । प्रति मास के आखिरी रविवार को कन्याएं अपने आप श्री गोविंदानंद आश्रम में पहुंच जाती हैं, जिनकी संख्या सैकड़ों में होती है , और जितनी भी कन्याएं आश्रम में आती है, सभी को पूजन कर भोजन ग्रहण करवा दक्षिणा देकर विदा किया जाता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित विशेष तौर पर पहुंचे महंत बंसी पुरी जी महाराज, महंत सर्वेश्वरी गिरी महाराज, स्वामी शिवानंद पुरी, स्वामी विजय पुरी, राजेंद्र गोयल लुधियाना, सुनील मित्तल लुधियाना, मनीष जिंदल सनौर पंजाब, सचिन मित्तल, गुलशन परबंदा, बारुराम बंसल, नितिन बिंदल, माधवी जिंदल, नरेंद्र कुमार, सुरभि तायल जसवनी जिंदल, पूनम, विनोद बंसल, सरिता बंसल, सतीश धवन, आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
श्री गोविंद आनंद आश्रम में कन्या पूजन और भंडारे का दृश्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जादूगर सम्राट शंकर का शो बना आकर्षण का केंद्र

Sun Nov 27 , 2022
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जादूगर सम्राट शंकर का शो बना आकर्षण का केंद्र। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जादूगर सम्राट शंकर अपनी जादुई कला से समाज में फैली बुरी आदतों से छुटकारा पाने में भी अहम भूमिका निभा रहे है।अग्रवाल समाज में जन्मे भारत ही नहीं […]

You May Like

Breaking News

advertisement