Uncategorized

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में रामायण पाठ संपूर्ण के साथ कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में रामायण पाठ संपूर्ण के साथ कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 1 जून : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज एवं श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में रामायण पाठ संपूर्ण के कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज कन्याओं के पूजन के महत्व और गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल,गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए श्रीमहंत बंशी पुरी एवं महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज व यजमान श्रद्धालु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel