केंद्रीय विद्यालय ने भी करवाया सूर्य नमस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सूर्य नमस्कार भारतीय योग संस्थान द्वारा करवाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र, 25 जनवरी : स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव सारे देश में मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 75 करोड सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग, विद्यालय, योग साधक, योग शिक्षक तथा आमजन अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए केंद्रीय विद्यालय मथाना ने भी अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। स्कूल की प्रिंसीपल विभा रानी ने बताया कि यह सूर्य नमस्कार भारतीय योग संस्थान के पूर्व संगठन मंत्री डा. मनीष कुकरेजा के मार्गदर्शन में के.के. कौशल व संतोष कुमारी द्वारा प्रतिदिन करवाया जा रहा है। इस कार्य में स्कूल के अध्यापक दिनेश कुमार भी सहयोग कर रहे हैं। क्योंकि हम चाहते हैं के हर व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ हो। आसनों में सूर्य नमस्कार करने से शरीर के हर एक हिस्से व हर एक जोड़ का व्यायाम होता है। सूर्य नमस्कार अपने आप में संपूर्ण व्यायाम है। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है व शरीर लचीला होता है। मोटापा कम होता है और चेहरे पर तेज आता है।
ऑनलाइन योग रजिस्ट्रेशन पर चर्चा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन

Tue Jan 25 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने ऑनलाइन मतदाता शपथ ली। कुरुक्षेत्र, 25 जनवरी : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement