सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में किरण शर्मा स्कॉलरशिप अवार्ड की घोषणा

सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल में किरण शर्मा स्कॉलरशिप अवार्ड की घोषणा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : सेंट पीटर कन्वेंट स्कूल द्वारा पिछले 13 वर्षों से निरंतर किरण शर्मा स्कॉलरशिप एग्जाम करवाया जाता है। परीक्षा का आयोजन स्कूल के चेयरमैन सतपाल शर्मा द्वारा करवाया जाता हैं | स्कूल के चेयरमैन की तरफ से स्कॉलरशिप अवार्ड प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को दिया जाता है। स्कॉलरशिप राशि 5000 का चैक चेयरमैन अपनी तरफ से देते हैं। शनिवार को घोषित हुए परिणामों में कक्षा द्वितीय में समायरा सैनी, तृतीय कक्षा में आराध्या, चतुर्थ कक्षा में व्यू चौहान, पांचवी कक्षा में गीतेश, छठी कक्षा में आयुष पुंडीर , सातवीं कक्षा में भाविक, आठवीं कक्षा में असमी ने स्कॉलरशिप अवार्ड जीता। स्कूल के प्रिंसिपल विपिन शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप अवार्डी बच्चों को सम्मानित भी किया गया और सतपाल शर्मा चेयरमैन की तरफ से चैक वितरित कर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल विपिन कुमार ने भी विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त किया, विद्यालय की निदेशिका रंजना शर्मा ने अवार्डी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय की एडमिन ऑफिसर रिंपी सैनी ने बताया कि यह परीक्षा के पेपर एक्सपर्ट तैयार करते है स्कूल स्टाफ इससे अनभिग्य होते हैं खास बात यह है की इस परीक्षा में विद्यालय के अध्यापकों की कोई ड्यूटी भी नहीं होती। स्कूल प्रबंधन इस बात का भी ध्यान रखता है की पेपर में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।
स्कूल प्रबंधन के साथ स्कॉलरशिप अवार्ड।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जिला जेल में करवाया गया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

Sun Jun 1 , 2025
आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जिला जेल में करवाया गया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र 31 मई : जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि आयुष हरियाणा पंचकूला व जिला प्रशासन के तत्वाधान में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग द्वारा राज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement